ड्राइवर भर्ती के लिए 6 को होने वाला स्क्रीनिंग टेस्ट स्थगित

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव व राज्य सरकार द्वारा आठ शहरों में लगाए गए नाइट कर्फ्यू के चलते राजस्थान हाईकोर्ट, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला न्यायालयों में ड्राइवर की भर्ती के लिए 6 दिसंबर को होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट को फिर स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख शीघ्र ही घोषित की जाएगी। 72 पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जा रहा था।
जुलाई महीने में विज्ञप्ति जारी कर इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। पहले यह परीक्षा गत 1 नवंबर को होनी थी, लेकिन जयपुर, जोधपुर व कोटा में नगर निगम चुनाव को देखते हुए स्थगित कर दिया गया। गत 6 नवंबर को ही 6 दिसंबर की तारीख घोषित की गई थी। अब कोरोना महामारी के केसेज ज्यादा आने और जोधपुर व जयपुर सहित आठ शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाए जाने के कारण टेस्ट को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ