छह महीने में सरकार गिरने के बयान पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया अब भी कायम हैं। कटारिया ने जयपुर में गुरुवार को कहा कि मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं, लेकिन कांग्रेस के भीतर गर्म लावा इकट्ठा हो गया है। यह छह महीने के भीतर फूटेगा और यह सरकार गिरेगी।
कटारिया ने कहा कि पार्टी के भीतर असंतोष साफ तौर पर दिख रहा है। यही असंतोष अब लावा बनकर जल्द ही फूटेगा। मुख्यमंत्री ने विधायकों और कांग्रेस नेताओं को जिस प्रकार कोहनी में गुड़ लगाकर लालच दिया था, मगर उसका स्वाद अब तक किसी ने भी नहीं चखा है। जिस दिन सीटों का गणित बिगड़ा, उसी दिन यह सरकार गिर जाएगी।
कटारिया ने कहा कि अजय माकन की समिति भी बना दी गई, लेकिन उसका भी फायदा पार्टी को नहीं मिला जिससे भी असंतोष ज्वालामुखी का रूप लेते जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे अपनी पार्टी को बचाएं।
राजस्थान से होगी कांग्रेस की विदाई
कटारिया ने कहा कि कपिल सिब्बल और पी.चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी में आत्म विश्लेषण की बात कह रहे हैं। मगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। कांग्रेस के हालात ऐसे हैं कि वह जल्दी ही राजस्थान से भी जाने वाली है। बीजेपी में ना कभी फूट थी और ना ही कभी कोई गुट बन सकता है, क्योंकि 65 साल की पार्टी की शुरुआत जीरो से हुई है और आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
जिस दिन पार्टी कहेगी आधा मिनट में पद छोड़ दूंगा
कटारिया ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मेरा नेता प्रतिपक्ष पद सुरक्षित हैं। पार्टी जिस दिन कहेगी वह पद छोड़ने में आधा मिनट भी नहीं लगाएंगे। डोटासरा मेरे पद की चिंता नहीं करें। पार्टी से मैंने कभी कोई पद नहीं मांगा, उन्होंने जिस जगह उपयोग समझा वही पद मुझे दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ