डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं हुए स्कूल, बौंली ब्लॉक में भेजे थे 62 विद्यालयों को शुरू करने के प्रस्ताव

बंद हुए स्कूलों को शुरू करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव डेढ़ साल बाद भी क्रियान्वित नहीं हो पाए है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा काम नामांकन वाले विद्यालय, बिना राजस्व ग्राम वाले विद्यालय व नजदीकी स्कूल से कम दूरी वाले बौंली ब्लॉक के 113 सरकारी विद्यालयों को निकटवर्ती सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय में मर्ज कर दिया गया था।

जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध भी व्यक्त किया गया था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान कांग्रेस सरकार ने उक्त बन्द हुए स्कूलों को फिर से शुरु करने की कवायद की। जिसके तहत बौंली ब्लॉक में 62 स्कूलों को फिर से शुरु करने के लिए करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रस्ताव भिजवाए गए थे। लेकिन अभी तक उक्त प्रस्ताव क्रियान्वित नहीं होने से उक्त डीमर्ज हुए विद्यालय अलग से शुरू नही हो पाए है।
इन स्कूलों के भेजे प्रस्ताव
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा करीब डेढ़ साल पहले राप्रावि बैरवा बस्ती चाँदनोली, धोलाभटा बड़ागांव कहार, मीना बस्ती कुंडली नदी, बैरवा गद्दी ढाणी दोनायचा, बैरवा ढाणी बास परसा, टेक की झोपड़ी भारजा नदी, बाढ़ की ढाणी गालद कला, नई कोठी जयलालपुरा, खींची वाली ढाणी मंझेवला, धोलाभटा थनेरा, नहर की ढाणी गुडला चंदन, खेड़ा ढाणी मुकुंदपुरा, बैरवा बस्ती माणोली, बर्डी की ढाणी पखाला, बैरवा बस्ती गालद कला, नम्बर 1व नम्बर 3 बौंली, बालिका उप्रावि बौंली, मालियान ढाणी बागडोली, रेगरान ढाणी बहतेड़, आट की ढाणी बपूई, बेपलावत ढाणी बपूई, वार्ड नंबर 6 बपूई, उप्रावि रेगरान ढाणी भूखा, राप्रावि भूखा, बैरवा बस्ती बिच्छीदोना, गंभीरा, बैरवा बस्ती हनूत्या, तीर की ढाणी धोराला, गुर्जर ढाणी गोतोड़, बैरवा बस्ती भेड़ोली, बामनतलाई हिंदुपुरा, बैरवा बस्ती डिडवाडी, नाथों की ढाणी हथड़ौली, उप्रावि बैरवा बस्ती जटावती, राप्रावि डींग गुजरान, ढाणी मालियान खिरनी, उप्रावि वार्ड नंबर 22 खिरनी, राप्रावि वार्ड नम्बर 2 खिरनी, जोलन्दा पूरा, गुर्जर ढाणी कोलाडा, राकडा की ढाणी कुशलपुरा, खाल्या की ढाणी करेल, नियाला ढाणी लाखनपुर, बैरवा बस्ती मलारना चौड़, बिचला सात की ढाणी मलारना चौड़, न्यू मीना बस्ती मलारना चौड़, नम्बर 1 मलारना डूंगर, मोग्या बस्ती मलारना डूंगर, नाथ मोहल्ला मलारना डूंगर, माउंडेल ढाणी मोरण, तालाब ढाणी बोरखेड़ा, कोलियांन बस्ती मित्रपुरा, खाल का ढाबा पीपलदा, बैरवा बस्ती शेषा, पीलाहार की ढाणी एबरा, सुक्का की ढाणी सांकड़ा, लावड़ा की ढाणी उदगांव, नवीबक्ष की ढाणी बँधावल एवं राप्रावि सोमवास है।

भवनों का हो रहा दुरुपयोग
कई जगह भवन खाली पड़े होने से वे जर्जर हो रहे है तो कई जगह अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहे है। कहीं आवारा पशुओं की शरण स्थली बने हुए है। साथ विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बौंली में मर्ज हुए दो विद्यालय पूर्व वाले भवनों में ही चलाने पड़ रहे है। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बौंली को राजकीय बालिका उमावि बौंली में मर्ज किए गया था लेकिन मर्ज हुए विद्यालय वाले भवन में स्थान का अभाव होने से कक्षा 1 से 5 तक पुराने विद्यालय के भवन में ही संचालित करनी पड़ रही है।

प्रस्तावित 62 में से 5 स्कूल शुरू हो गए है। बाकी सरकार के स्तर पर विचाराधीन है।
-गोविंद प्रसाद बंसल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ