पिछले 6 वर्षों में 22 नवंबर सबसे ठंडा, 0.6 डिग्री गिरकर 10 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, अभी और बढ़ेगी सर्दी

जिले में ठिठुरन बरकरार और तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जाे इस माह का सबसे कम तापमान है।

वहीं मौसम विशेषज्ञाें की माने तो अगले कुछ दिन तापमान में और गिरावट की संभावना है। वहीं सर्दी ने 22 नवंबर का पिछले 6 वर्ष का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया है। शनिवार काे न्यूनतम तापमान 10.16 डिग्री रहा। यह सबसे कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी 24 डिग्री दर्ज किया गया।

जिले में उत्तरी व पूर्वी हवाएं चलना आरंभ हो गई हैं, जिसकी वजह से सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में इन हवाओं की वजह से अलसुबह व शाम के बाद ठिठुरन लगातार बढ़ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतिकात्मक फोटो


टिप्पणियाँ