बादलों ने न्यूनतम पारा 5 डिग्री चढ़ाया आज धुंध-कोहरा छाने की संभावना

शहर का माैसम बुधवार काे बदल गया। शहर में घने बादल छाए, जिससे अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान एक साथ करीब 5 डिग्री बढ़कर 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ। शहर में गुरुवार को धुंध अथवा कोहरा छाने और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।
पश्चिमी व उत्तरी भारत में पिछले दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देना शुरू हो गया था। इसी पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से जोधपुर में बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई। जिसके चलते शहर में दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद शहर में ठिठुरन और बढ़ेगी व तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

बुधवार को अलसुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। इसके चलते न्यूनतम तापमान बढ़ गया। दिन निकलने के साथ धूप निकली, लेकिन दोपहर में फिर घने बादल छाने लगे, इसकी वजह से अधिकतम तापमान गिर गया। यही कारण था कि दोपहर में भी ठंडक का अहसास था। पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी रहेगा और शुक्रवार से हवाओं का रुख बदलने व न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं गुरुवार सुबह धुंध अथवा कोहरा छाने की भी संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Clouds climb minimum mercury 5 degrees Today, there is a possibility of fog and fog


टिप्पणियाँ