शादियां का सीजन शुरू होते ही शहर में चोरों की गैंग सक्रिय हो गई। कमिश्नरेट के अलग-अलग थाना इलाके में पांच सूने मकान, मंदिर व दुकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी करके ले गए। महावीर नगर में सूने मकान के ताले तोड़कर 4 लाख रुपए व जेवर चोरी
- बजाज नगर इलाके में चोरों ने टोंक रोड स्थित महावीर नगर में सूने मकान के ताले तोड़कर 4 लाख रुपए व जेवर चोरी कर लिए। इस संबंध में पीड़ित मनमोहन ने मंगलवार को बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
- प्रताप नगर इलाके में चोरों ने कृषि अनुसंधान नगर स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर लेपटॉप, मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में पीड़ित शुभम शर्मा ने मंगलवार को प्रताप नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
- करधनी इलाके में चोरों ने निवारू रोड स्थित लालचंदपुरा स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी करके ले गए। इस संबंध में पीड़ित होशियार सिंह ने मंगलवार को करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह परिवार सहित गांव गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली।
- सदर इलाके में चोरों ने बनीपार्क स्थित कमल अपार्टमेंट के एक फ्लैट के ताले तोड़कर नकदी व जेवर चुराकर ले गए। इस संबंध में पीड़िता डाॅ. पारूल सिंघल ने मंगलवार को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान पीछे से चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर चोरी कर ली।
- शास्त्री नगर इलाके में चोरों ने व्यास कॉलोनी स्थित एक सूने मकान के ताले तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। इस संबंध में पीड़ित सायर सिंह ने मंगलवार को शास्त्री नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
- जालूपुरा इलाके में चोरों ने जालूपुरा मैन रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर गल्ले से 35 हजार रुपए चोरी कर लिए। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार आनन्द विजय ने मंगलवार को जालूपुरा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
- शास्त्री नगर में इलाके में चोरों ने नाहरी का नाका स्थित रामदेव मंदिर के तोल तोड़कर चोरी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चोरों की तलाश के लिए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ