आज से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से ही सुनवाई, जयपुर-जोधपुर में 5 तक लागू रहेगी यह व्यवस्था

कोरोना संक्रमण के एक बार फिर केसेज बढ़ने के कारण राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ व जयपुर पीठ में अब केवल वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से सुनवाई होगी। यह व्यवस्था 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक लागू की गई है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से रविवार को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया।

कोरोना के बढ़ रहे केसेज व बचाव के चलते वीसी के जरिए सुनवाई की व्यवस्था की गई है, हालांकि फिजिकल फाइलिंग काउंटर खुले रहेंगे, लेकिन हाईकोर्ट प्रशासन ने वकीलों को सलाह दी है, कि वे ई-फाइलिंग को वरीयता दें। ई-फाइलिंग पोर्टल का लिंक हाईकोर्ट की वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध है।

कोर्ट फीस भी ई-पे फेसिलिटी के जरिए चुकाई जा सकेगी। इसका लिंक भी होमपेज पर उपलब्ध है। मामलों की सुनवाई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘किसको वेबेक्स एपलीकेशन’ के जरिए की जा सकेगी। व्यक्तिगत उपस्थित होने के संबंध में पूर्व में जारी किए गए आदेश 5 दिसंबर तक स्थगित रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ