कटारिया अपना घर संभालें, गहलोत सरकार 5 साल पूरे करेगी

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के छह माह में गहलोत सरकार के गिरने को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कटारिया पहले अपना घर संभालें।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मनसूबे कभी पूरे नहीं होंगे क्योंकि यह राजस्थान है, कर्नाटक और मध्य प्रदेश नहीं। डोटासरा बोले कि प्रदेश की अशोक गहलोत की सरकार पूरे 5 साल रहेगी। डोटासरा ने कहा है कि गुलाब चंद कटारिया को लेकर उनकी पार्टी में बहुत नाराजगी है।

उनकी पार्टी में ही उनको नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने की साजिश हो रही है। डोटासरा बोले कि भाजपा वाले यह बताएं कि उनके मंचों से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे क्यों गायब रहती हैं?

लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक
डोटासरा ने गुर्जरों के बाद जाटों के आंदोलन करने के ऐलान पर कहा कि गुर्जर समाज को कांग्रेस ने हक दिया लेकिन नवीं अनसूची में डालने का काम केंद्र का है। उन्हाेंने कहा कि गहलाेत सरकार ने पहले भी केंद्र को पत्र लिखा है, गुर्जर हो या जाट, हर वर्ग की वाजिब मांग पर कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किया सहानुभूतिपूर्वक विचार किया है। उन्हाेंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है लेकिन संवैधानिक दायरे में रहकर बात करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा


टिप्पणियाँ