श्रम राज्यमंत्री जूली के जन्मदिन पर 503 यूनिट रक्तदान किया

श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली के 40 वें जन्मदिन उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत शनिवार काे टीकाराम जूली फैंस क्लब की ओेर से जिले में लगाए गए रक्तदान शिविर में 503 यूनिट रक्तदान किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि किशनगढ़बास में संजीव बारेठ,आनंदबाग झझारपुर में गोपीचंद शर्मा, बहराेड में योगेश मेहता व मनीष शर्मा, बानसूर के चतरपुरा में राकेश दायमा व केजी काैशिक तथा थानागाजी में सुनील बाेहरा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण किया गया।

रक्तदान करने वाले रक्तवीराें काे प्रशस्ति पत्र दिए गए। झझारपुर में गीता जूली एवं मुकेश जूली ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। बहराेड में चांदी का मुकुट पहनाकर गीता जूली का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों काे कंबल बांटे गए। इस दाैरान कविता यादव, शादी खान, सुनील पाटाेदिया, महेश सैनी, विजय साैगत, साजिद खान, रहमत शाहअल्वी, मुकेश सैनी माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donated 503 units of blood on the birthday of Minister of State for Labor Julie


टिप्पणियाँ