मास्क भूलने और डिस्टेंसिंग तोड़ने वाले 500 लाेगों के रोज चालान,ये लापरवाहियां हम पर पड़ रहीं भारी

पुलिस शहर में काेराेना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले लाेगाें पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जुलाई से अब तक मास्क नहीं पहनने, साेशल डिस्टेंस नहीं रखने सहित कोरोना गाइडलाइन तोड़ने वाले 73163 लाेगाें के चालान बनाकर 90 लाख रुपए वसूले गए। जुलाई से पहले एेसे अपराध करने वालाें के खिलाफ एपईार दर्ज हुई थी। आंकड़ाें पर नजर डाले ताेऔसतन हर दिन 500 लाेगाें पर बिना मास्क और दूरी का नियम ताेड़ने पर कार्रवाई हाे रही है। हालांकि यह आंकड़े पुलिस की नजर में अाए लाेगाें के हैं, इससे कई ज्यादा लाेग बिना मास्क घूम रहे हैं, इसी वजह से संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। अधिकारियाें का कहना है कि चुनाव हाेने के बादऐअाैर अधिक सख्ती से नियमाें की पालना करवाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ