5 दिन में डीजल 1.07 रु. व पेट्रोल 58 पैसे महंगा, गत 5 दिन में डीजल 1.07 रुपए और पेट्रोल 58 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी हैं, तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल के दामों में 6 पैसे की वृद्धि की है। जबकि डीजल के दाम 18 पैसे तक बढ़ाए गए हैं। नई दरों के मुताबिक पेट्रोल 88.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। गत 5 दिन में डीजल 1.07 रुपए और पेट्रोल 58 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।
प्रति लीटर के अब तक के अपने ऊंच स्तर पर पहुंच जाएंगे। एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि डीजल के दाम पांच दिन में ही तेजी से बढ़े हैं, जबकि पेट्रोल के दाम बढ़ने की गति कुछ कम है। ऐसे अगले माह पेट्रोल 90 रुपए लीटर और डीजल 84 रुपए लीटर तक पहुंच जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ