शहर में न्यूनतम तापमान ने 49 साल का रिकाॅर्ड ताेड़ दिया। साेमवार काे न्यूनतम पारा 9.3 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। इससे पहले 29 नवंबर 1970 काे न्यूनतम पारा 7.1 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ था। वर्ष 2017 में 24 नवंबर काे न्यूनतम पारा 10 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ था। रविवार काे भी शहर का न्यूनतम पारा 9.3 डिग्री पहुंच गया था। साेमवार काे अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा।
शहर में सर्दी के असर से अब जनजीवन प्रभावित हाेने लगा है। एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री की गिरावट हुई है। अल सुबह और देर रात में तेज सर्दी बनी है। माैसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 63 प्रतिशत रही जाे शाम 5:30 बजे घटकर 32 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई। हवा की स्पीड तीन किमी प्रति घंटे रही।
सुबह 8:30 बजे 15.6 डिग्री रहा पारा
सुबह 8: 30 बजे 15.6 डिग्री, सुबह 11:30 बजे 23.6, दाेपहर 2:30 बजे 26.6 और शाम 5:30 बजे पारा 24.4 डिग्री बना रहा।
आगे क्या : कल बढ़ सकता है तापमान
जयपुर माैसम विभाग के प्रादेशिक प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार मंगलवार वर्तमान परिस्थिति के अनुसार 24 और 25 नवंबर काे पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने की संभावना है। इसके प्रभाव से माैसम शुष्क रहने और हल्के बादल की संभावना है। माैसम शुष्क रहने से न्यूनतम पारे में हल्की बढ़ाेतरी की संभावना है। उन्हाेंने बताया कि न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही 26 नवंबर के बाद न्यूनतम पारा में गिरावट हाेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ