पश्चिमी हवाओं के असर से 4.8 डिग्री बढ़कर 16.10 हुआ न्यूनतम तापमान, आज से और बढ़ेगी सर्दी

गुरुवार काे शहर का माैसम बदल गया। सुबह से बादल रहे और 2.8 एमएम बारिश हुई। हालांकि बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़कर 16.1 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षाेभ की वजह से बारिश हुई है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार इस समय पश्चिमी हवाओं का असर है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं गर्म होती हैं, जिनकी वजह से तापमान बढ़ता है। सुबह 8:30 बजे का पारा 19 डिग्री था। इसके बाद पारा 20 डिग्री पहुंच गया। दाेपहर 2:30 बजे पारा 19.6 और शाम 5:30 बजे 20 डिग्री रिकाॅर्ड किया।

औसत तापमान से 4.50 कम पारे पर चलती है शीतलहर

माैसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनाें में काेटा शीतलहर की चपेट में आ सकता है। माैसम विभाग के प्रादेशिक प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार यदि किसी स्थान का न्यूनतम तापमान औसत पारे से 4.5 डिग्री कम हाे ताे शीतलहर का प्रकाेप माना जा सकता है। नवंबर में काेटा का औसत तापमान 14.4 डिग्री रहता है। वहीं न्यूनतम पारा 4 डिग्री से नीचे चला जाए तब भी शीतलहर का प्रभाव माना जा सकता है।

हवाओं के पैटर्न से पारे में हाेता है बदलाव

माैसम विभाग के अनुसार हवाओं के पैटर्न से अधिकतम और न्यूनतम पारे में बदलाव हाेता है। पश्चिमी विक्षाेभ आता है ताे दाे-तीन दिन पहले हवाओं का पैटर्न बदल जाता है। इस दाैरान पश्चिम दिशा से हवाएं चलती हैं, जाे गर्म हाेती हैं। वहीं उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में कमी आती है।

आज से हिमालय की ओर से आने वाली हवाओं के असर से गिरेगा पारा

माैसम विभाग के प्रादेशिक प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार शुक्रवार से माैसम में बदलाव के साथ हिमालय की ओर से आने वाली उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हाेगी। 27 और 28 नवंबर काे कहीं-कहीं हल्का और मध्यम काेहरा छाए रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आसमान में छाए बादल।


टिप्पणियाँ