बादलाें के कारण 4.6 डिग्री गिरकर 23.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा

शहर के माैसम में बदलाव का दाैर मंगलवार काे भी जारी रहा। मंगलवार काे बारिश नहीं हुई, लेकिन बादलाें के असर से अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री गिरकर 23.8 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में काेई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार काे न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। साेमवार काे अधिकतम पारा 28.4 और न्यूनतम पारा 19.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ था।

सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 90 प्रतिशत रही जाे शाम 5:30 बजे 74 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई। हवा की स्पीड पांच किमी प्रति घंटे की रही। शहर में रविवार काे हुई बारिश के बाद माैसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम के अलावा दाेपहर में सर्दी का असर दिखना शुरू हाे गया है।

सुबह 8:30 बजे का पारा 19.8 डिग्री रहा जाे दाेपहर 11:30 बजे 21.8, दाेपहर 2:30 बजे 23.4 और शाम 5:30 बजे 22.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, दूसरी ओर बुधवार काे माैसम साफ रहने की संभावना है। जयपुर के मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

और न्यूनतम पारा 19 डिग्री से ज्यादा

तारीख पारा
17 नवंबर 19.2
16 नवंबर 19.2
15 नवंबर 17.6
14 नवंबर 14.9
13 नवंबर 15.6
12 नवंबर 13.3
11 नवंबर 13.0
10 नवंबर 12.4
9 नवंबर 12.5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The maximum mercury dropped 4.6 degrees to 23.8 degrees due to badla.


टिप्पणियाँ