असहाय, दिव्यांग, मूक-बधिर एवं काेराेना से बेराेजगार हुए 43 परिवारों काे दी राशन किट

नारायण सेवा संस्थान की ओर से बुधवार काे यूनियन माेटर्स के पीछे स्थित सैलीब्रेशन पैलेस में कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। असहाय, दिव्यांग, मूक बधिर एवं काेराेना महामारी के चलते बेराेजगार हुए 43 परिवाराें काे निशुल्क राशन किट वितरित की गई। अापकाे बता दें कि संस्थान के द्वारा लगातार तीन माह से जिलेभर के जरूरमंद परिवाराें तक निशुल्क राशन किट पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

शाखा संयाेजक बिंदु गाेस्वामी ने बताया कि तीन माह में 150 से अधिक परिवाराें काे राशन किट बांटी जा चुकी है। इस कार्यक्रम में डीएसपी विक्की नागपाल, एएसआई बस स्टैंड चाैक केशव शर्मा, श्याम बगड़िया व शरद जसूजा ने किट बांटने में सहयाेग प्रदान किया। मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा देशभर में 50 हजार परिवाराें तक राशन पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम में सतीश भटेजा, नीतू भटेजा, राजकुमार जाेग, रामगाेपाल जसूजा, संजय मित्तल, कृष्ण कुमार भार्गव, नरेश चंचल, अभिषेक उपस्थित रहे।

देश के अन्य राज्यों में भी किट बांटने की याेजना काे दिया जा रहा है अंतिम रूप
मुकेश कुमार शर्मा के मुताबिक देशभर के 8 राज्याें में हर माह 4 कराेड़ रुपए की लागत से जरूरतमंद परिवाराें में 20 हजार राशन किटाें का वितरण किया जा रहा है। इन राज्याें में राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात व उत्तराखंड शामिल है। इसके अलावा अन्य राज्याें में भी राशन किट बांटने की याेजना काे अंतिम रूप दिया जा रहा है। ताकि यहां भी काेराेना से प्रभावित परिवाराें काे राशन मुहैया करवाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नारायण सेवा संस्थान की ओर से अायाेजित कार्यक्रम में निशुल्क राशन प्राप्त करते जरूरतमंद लाेग।


टिप्पणियाँ