बोरुंदा में साढ़े 4 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई

राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय परिक्षेत्र में राष्ट्रीय अभियान पल्स पोलियो के तहत 3 दिनों में चिकित्सा कर्मियों ने क 4 हजार 5 सौ से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ विक्रम चौधरी व चिकित्सा अधिकारी डॉ रामनिवास डांगा ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय अभियान पल्स पोलियो के तहत सीएचसी के परी क्षेत्र में 3 दिनों में 14 टीम व दो मोबाइल टीम द्वारा कस्बे के पूरे परिसर में 5286 घरों में 0 से 5 साल के 4566 नौनिहालों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। इस दौरान डॉ देशराज सोलेत, मेल नर्स रामकिशोर जांगिड़, उगम सिंह राठौड़, राजेंद्र रलिया, ललित प्रसाद गौड, राजवीर सिंह, छोटू राम जुरिया, पुरुषोत्तम शर्मा सहित करीब 1 दर्जन से अधिक सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four and a half thousand children were given polio medicine in Borunda


टिप्पणियाँ