ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत, दो की मौत, 3 घायल

रामसीन पुलिस थाना के थुर चौराहे पर मंगलवार देर शाम कार व ट्रेक्टर के बीच भीषण भिड़त हो गई। हादसे में 2 जनों की मौके पर मौत व 3 जने गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार थुर से रामसीन की तरफ कार आ रही थी, इस दौरान सामने आ रहे ट्रैक्टर व कार की भिड़त हो गई। भिड़त इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

सूचना पर रामसीन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को रामसीन मोर्चरी में रखवाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में कार चालक थुर निवासी सुरेश (24) पुत्र देवाजी प्रजापत व भरुड़ी निवासी जिंनल (17) पुत्री छगनलाल प्रजापत की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक कार चालक, दो ट्रैक्टर पर सवार गंभीर घायल हुए। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर रामसीन पुलिस ने बुधवार सुबह परिजनों को सौंपा।

ट्रैक्टर के आगे लाईट नहीं होने से हुआ भयंकर हादसा, दोनो वाहन चकनाचूर
हादसा इतना खतरनाक था कि बलेनो कार व ट्रैक्टर दोनों चकनाचूर हो गए। वहीं भीषण भिड़त के दौरान जिंनल भी कार से निकलकर काफी दूर जाकर गिरी, जिससे मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा ट्रैक्टर के आगे लाईटिंग सही नहीं होने की वजह से भिड़त हो गई।

कार लेकर थुर आ रहे थे, मृतक बालिका का भाई भी गंभीर रूप से घायल
कार में तीन जने सवार थे। तीनों देर शाम थुर से रामसीन आ रहे थे। हादसे में चालक व बालिका की मौत हो गई। जबकि बालिका का भाई गोविंद पुत्र छगनलाल प्रजापत गंभीर घायल हैं। वहीं हादसे में ट्रेक्टर चालक थुर निवासी वचनाराम पुत्र भूराजी लौहार व नरेश पुत्र पहाड़ाराम लौहार गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tractor and car collision, two killed, 3 injured


टिप्पणियाँ