कार सवार ने 3 राहगीरों पर किया जानलेवा हमला

लॉयन न्यूज,बीकानेर। रोड़ पर चल रहे 3 राहगीरों पर जानलेवा हमला करने की खबर सामने आयी हैं। घटना हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र की हैं। जहां पर 3 राहगीरों पर कार सवार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 2 गंभीर चोटिल घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया हैं। इस सम्बंध में घायल युवक ने पर्चा बयान देते हुए मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक रामप्रताप को सौंपी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ