पिछले साल के मुकाबले इस नवंबर पाॅल्यूशन का लेवल ज्यादा, 3 बार रेड कैटेगरी में पहुंची राजधानी

सरकार ने दिवाली पर पटाखें और आतिशबाजी पर राेक लगा दी है लेकिन पाॅल्यूशन का स्तर बीते दस दिन से पिछलें साल मुकाबले ज्यादा है। राजधानी जयपुर तीन बार पाॅल्यूशन की रेड कैटेगरी में पहुंच गया है और अभी भी एक्यूआई 300 के आसपास ही बना हुआ है। पाॅल्यूशन के चलते एलर्जी, श्वास संबंधी बीमारियाें के मरीज भी बढ़ने लगे है।

गत वर्ष नवंबर में उच्चतम एक्यूआई लेवल 296 था, इस बार 351 पहुंचा
राजधानी में गुरूवार काे औसत एक्यूआई लेवल 274 दर्ज हुआ है जाे पुअर कैटेगरी में आता है। पिछलें साल के मुकाबले इस बार नवंबर ज्यादा प्रदूषण दर्ज हाे रहा है। नवंबर 2019 काे उच्चतम एक्यूआई लेवल 296 दर्ज हुआ था लेकिन इस बार 10 नवंबर काे पाॅल्यूशन का लेवल 351 दर्ज हुआ है। इसके अलावा आदर्श नगर में दाे बार एक्यूआई लेवल 300 के पार दर्ज हुआ।
जागरूकता के लिए पाॅल्यूशन कंट्राेल बाेर्ड ने चलाया डिजीटल कैपेंन
काेविड-19 के चलते आमजन काे प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के लिए स्टेट पाॅल्यूशन कंट्राेल बाेर्ड ने फेसबुक, युटयूब, टविटर, वाट्सअप सहित अन्य साेश्यल मीडिया प्लेटफार्म पर डिजीटल कैपेंन चलाया है। इसके अलावा बाेर्ड के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी वाट्सअप डीपी प्राेफाइल पर जागरूकता संदेश ही लगाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी में गुरूवार काे औसत एक्यूआई लेवल 274 दर्ज हुआ है जाे पुअर कैटेगरी में आता है


टिप्पणियाँ