जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अध्यक्ष रमेशचंद्र मीणा व सदस्य हेमेंद्र नारायण द्विवेदी ने थाईलैंड भ्रमण के दौरान बैंक द्वारा जारी फॉरेक्स कार्ड काम नहीं करने से परेशानी एवं अतिरिक्त क्षति 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर सहित 4900 रुपए व मानसिक क्षमता 25 हजार एवं परिवाद व्यय 5 हजार रुपए अदा करने के आदेश एक बैंक को दिए हैं।
तलवंडी निवासी अनमोल जिंदल ने एक बैंक शाखा झालावाड़ रोड कोटा जरिए शाखा प्रबंधक के विरुद्ध आयोग के समक्ष परिवाद पेश कर कहा कि बैंक शाखा द्वारा परिवादी को फोन करके बताया गया कि बैंक विदेश जाने वाले अपने सभी खाताधारकों को फॉरेक्स कार्ड प्रोवाइड करवाती है।
इससे विदेश जाने पर उस देश की करेंसी उसी देश में कहीं पर भी एटीएम मशीन से निकलवाई जा सकेगी तथा कार्ड का शुल्क लगभग 500 रुपए बताया, किंतु परिवादी द्वारा यह पूछने पर कि थाईलैंड की करेंसी निकलवाने पर कितना चार्ज लगेगा तो बताया गया कि थाईलैंड के थाई भाव का 23 रुपए लगना और कार्ड चालू करके देना बताया, जिससे कि उसका उपयोग आसानी से किया जा सकेगा। विपक्षी बैंक द्वारा परिवादी को फॉरेक्स कार्ड दिया ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ