आईआईटी का पहला 3-डी मिक्स्ड रिएलिटी दीक्षांत समारोह 6 को

आईआईटी जोधपुर का छठा दीक्षांत समारोह 6 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के प्रयोग से पहला 3-डी मिक्स्ड रिएलिटी दीक्षांत समारोह होगा। आयोजन आईआईटी के लेक्चर हॉल में होगा। इस दौरान कुल 232 स्टूडेंट्स को डिग्रियां वितरित की जाएंगी, जिसमें 117 बीटेक, 51 एमएससी, 33 एमटेक व 31 पीएचडी की डिग्रियां शामिल होंगी। आईआईटी जोधपुर के डिप्टी रजिस्ट्रार अमरदीप शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में प्रो. जीऑफ्री हिंटन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

प्रो. हिंटन वर्ष 2018 में टूरिंग अवार्ड (कंप्यूटर साइंस में नोबेल प्राइज के समकक्ष) से नवाजे जा चुके हैं। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जनक के रूप में भी माना जाता है। वे इस आयोजन में कनाडा से कन्वोकेशन एड्रेस को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर आईआईटी जोधपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरमैन डॉ. आर. चिदंबरम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

स्टूडेंट्स को वर्चुअल मोड पर मैडल व सर्टिफिकेट दिया जाएगा। समारोह के दौरान स्टूडेंट्स को उनके 3-डी अवतार भी दिखाई देंगे। इस आयोजन का आईआईटी जोधपुर की अधिकृत वेबसाइट पर 360 डिग्री का वीडियो भी लाइव होगा, इसके अलावा यू-ट्यूब व अन्य सोशल मीडिया पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IIT's first 3-D mixed reality convocation on 6th


टिप्पणियाँ