शेरगढ़ में अंबेडकर सर्किल के निकट मेगा हाइवे के पास तीन बीघा भूमि पर तीन करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार कार्यालय का तीन मंजिला नवीन भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सहायक अभियंता राजेन्द्र माथुर व इंजीनियर सोनू इणकिया ने बताया कि उक्त नवीन भवन व चारदीवारी के लिए दो करोड़ 47 लाख 32 हजार 338 रुपए का वर्क आर्डर जारी हो गया है तथा अभी चारदीवारी व भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर चल रहा है।
जहां पर उपखण्ड अधिकारी के आवास निर्माण के लिए 23 लाख 55 हजार रुपए व नायब तहसीलदार के आवास निर्माण के लिए 21 लाख 2 हजार रुपए भी स्वीकृत हुए हैं। जहां तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। जहां अधिवक्ताओं के बैठने के लिए खुला हॉल का भी निर्माण कराया। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 540 मीटर की परिधि में 9 माह में इस कार्य को पूर्ण करने के लिए समय निर्धारित किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ