कृषि उपज मंडी में लगातार हाे रही चाेरियां, 3 महीने में हुई 11 वारदात

कृषि उपज मंडी में सरसाें व अन्य जिंसाें की चाेरी लगातार बढ़ रही है। बीती रात काे भी आरएस ब्लाॅक की 2 नंबर की दुकान के फड़ से 3 बाेरी एवं 7 कट्टे सरसाें चाेरी हाे गई। अनाज मंडी में 3 महीने सितंबर, अक्टूबर व नवंबर में अब तक कुल 11 चाेरियां हुई है। इतनी ही चाेरियां जनवरी से अगस्त तक 8 महीनाें में हुई थी। कृषि मंडी में इस साल 11 महीनाें में कुल 22 चाेरियां हाे चुकी हैं।

यह हाल तब है जब जनवरी, फरवरी और मार्च में काेई चाेरी नहीं हुई थी। सितंबर में मंडी की सुरक्षा व्यवस्था का ठेका भी बदल दिया गया, फिर भी चाेरियां नहीं रुक रही हैं। आरएस ब्लाॅक की दुकान नंबर दाे के व्यापारी नीरज सिंघल ने बताया कि बीती रात चाेराें ने बिजली का हाेल्डर ताेड़कर वहां रखे बारदाने काे हटाया और सरसाे की 3 बाेरी व 7 कट्टे चुरा ले गया। यह सरसाें दुकान की फड़ पर रखी थी।

चाेर दक्षिणी दिशा से माल लेकर गए क्याेंकि इस तरफ सरसाें बिखरी मिली। इस मामले में एनईबी थाने में रिपाेर्ट दर्ज करा दी है। केडलगंज व्यापारिक संचालन समिति के मुख्य सचिव विजेंद्र गाेयल ने बताया कि सितंबर में सुरक्षा ठेका बदलने के बाद से चाेरियां बढ़ गई हैं। तीन महीने में मंडी में 11 चाेरियां हाे चुकी हैं।

इनमें करीब 32 क्विंटल सरसाें व दाे क्विंटल बाजरा और ढेंचा चाेरी हुआ है। इन वारदाताें से व्यापारियाें में भय है। इससे पहले भी इस साल 11 चाेरियां हुई थी। एक कट्टे में 60 किलाे जिंस और एक बाेरी में 85 किलाे सरसाें आती है। कृषि उपज मंडी समिति के सचिव माेहनलाल जाट ने बताया 3 महीनाें में केवल 3 चाेरियाें की सूचना व्यापारियाें ने हमें दी है। निर्धारित संख्या में गार्ड लगा रखे हैं। इस मामले में ठेकेदार से बातचीत की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था ठीक की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Charizans continue to fall in agricultural produce market, 11 incidents in 3 months


टिप्पणियाँ