(सुरेंद्र कुशवाहा)। भरतपुर जिले के कामां में सोमवार को चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुई फायरिंग तथा हमले में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कामां में जुरहरा थाने के गांव बमनवाड़ी में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में चला आ रहा टकराव बढ़ गया। आशुमेव और तुंडी जाटव पक्ष में चुनाव को लेकर झगड़ा था। सोमवार को दोनों पक्ष के लोग फिर आमने-सामने हो गए तथा एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया।
जीप से रौंद कर महिला की जान ली
आशुमेव पक्ष के लोगों पर तुंडी जाटव पक्ष के लोगों ने जीप चढ़ा दी जिससे अशरफी की मौत हो गई तथा और लोग भी घायल हो गए। वहीं आशुमेव पक्ष के लोगों ने तुंडी जाटव पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी जिससे उनके साथी रोहिताश्व की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ