कॉमन एडमिशन टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए गाइडलाइन जारी, परीक्षा 29 नवंबर को

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2020 के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 29 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को इन गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा।

तीन शिफ्ट में होगी परीक्षा
कोविड के कारण बने हालातों को देखते हुए एंट्रेंस एग्जाम के दौरान इन नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हर साल मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैट का आयोजन किया जाता है। परीक्षा 3 शिफ्ट में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे के बीच आयोजित होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guidelines released for candidates appearing for Common Admission Test, exam on 29th November


टिप्पणियाँ