(कन्हैया हरितवाल) बिजली विभाग के जयपुर सिटी सर्किल में स्थित सरकारी विभागाें व निगमाें सहित अन्य सभी श्रेणी के उपभाेक्ताओं पर 285 कराेड़ रुपए के बिजली बिल की राशि बकाया है। नगर निगम ने ताे पिछले 19 माह से स्ट्रीट लाइट के बिल ही जमा नहीं करवाए, ऐसे में अभी सरकारी विभागाें में सबसे ज्यादा बकाया राशि नगर निगम पर 97 कराेड़ रुपए है।
वहीं सभी श्रेणी के उपभाेक्ताओं पर भी कुल 181 कराेड़ रुपए के बिजली बिल की राशि बकाया चल रही है, इनमें से 34 हजार 300 ऐसे उपभाेक्ता है, जिन्हाेंने पिछले 6 माह से बिजली बिल के नाम पर एक रुपया का भी भुगतान नहीं किया। इन उपभाेक्ताअाें पर बिजली बिल के पेटे 14.50 कराेड़ रुपए की राशि बकाया चल रही है।
वहीं वर्तमान में पीएचइडी ने भी अक्टूबर माह के 7 कराेड़ रुपए के बिजली बिल जमा नहीं करवाए है। नगर निगम के अरबन शेष की राशि हर महीने जमा होती है, लेकिन इसके मुकाबले बिल ज्यादा आ रहा है, ऐसे में अब बकाया बिलों का मार्च माह में एडजस्टमेंट किया जाएगा।
समय पर बकाया बिल जमा नहीं कराया ताे कनेक्शन काटा जाएगा
बिजली विभाग का कहना है कि अगर बकाया बिलाें का भुगतान नहीं किया गया ताे कार्रवाई की जाएगी। बकाया बिलाें के उपभाेक्ताओं की लिस्ट तैयार कर ली गई है। लॉकडाउन के बाद से ही कई उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं करवा रहे है।
^जिन उपभाेक्ताओं के बिजली के बिल बकाया है, उनकाे सबडिविजनाें के माध्यम से चिन्हित कर नाेटिस दिया जाएगा। रिमाइंडर के बाद भी अगर बकाया बिलाें का भुगतान नहीं किया जाता है ताे कार्रवाई की जाएगी। निगम के बिलों का अरबन शेष राशि में से एडजस्टमेंट किया जाएगा, इसका फाइनल मार्च में किया जाएगा।
एस.के. राजपूत, एसई, सिटी सर्किल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ