दादाबाड़ी पुलिस ने नसियांजी मंदिर कोषाध्यक्ष के अपहरण के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मुकेश राठाैर को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सीआई ताराचंद ने बताया कि दादाबाड़ी विस्तार योजना निवासी फरियादी मनीष जैन ने दादाबाड़ी थाने में 11 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं नसिया जैन मंदिर में कार्य करने वाले ठेकेदार मुकेश राठौर से 15 हजार रुपए उधार मांगता था। इसने कई बार रुपए मांगने पर नहीं लौटाए। मुकेश राठौर ने मुझे फोन कर 15 हजार रुपए लेने घर बुलाया और कमरे में बंद कर दिया।
हाथ पैर बांधकर 50 लाख की फिराैती मांगी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। मेरी जेब से 45400 रुपए निकाल लिए। पत्नी के साइन किए डेढ़ लाख के दो चेक ले लिए। तब जाकर मुझे छोड़ा। पुलिस ने रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हनुमान बस्ती दादाबाड़ी निवासी मुख्य आरोपी मुकेश राठौर पुत्र रूपनारायण को गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ