विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, बैंक रहे बंद, 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

केन्द्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत केन्द्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। संयोजक मुकेश गालव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन में इंटक के रामलाल गुर्जर, एटक के हरिलाल, हिन्द मजदूर सभा के मुकेश गालव, सीटू के रविन्द्र सिंह, उमाशंकर, एक्टू के महेन्द्र पाण्डेय, आरसीटू के तारकेश्वर तिवारी, संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ के अजीम पठान, बैंक संगठन के पदम पाठौदी, आरएमएसआरयू के राकेश गालव, बीमा संगठन के मंजीत सिंह आहलूवालिया, आंगनबाड़ी से शाहिदा खान मौजूद थे।

ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा एवं दवा प्रतिनिधियों के अखिल भारतीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन के सयुंक्त आह्वान पर संभाग के 1000 से अधिक दवा प्रतिनिधियों ने हड़ताल की। दवा प्रतिनिधियों की यूनियन की जिला इकाई के प्रवक्ता सुमीर झा ने बताया कि यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राकेश गालव, जिला सचिव हरजीत सिंह चहल, दिनेश सोनी, भारत पंवार, रियाज खान, सोनू चतुर्वेदी, इमरान, अनूप सिंह, राजकुमार नागपाल, हंसराज गुप्ता ने कलेक्ट्रेट के प्रदर्शन में भाग लिया।

गुरुवार को जिले में बैंककर्मी भी हड़ताल पर रहे। इससे लगभग 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन जिला सचिव पदम पाटोदी ने बताया कि आरबी मालव तथा हेमराज सिंह गौड़ ने कलेक्टर को दिया। एआईबीईए के जनरल कौंसिल सदस्य ललित गुप्ता, राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन जिलाध्यक्ष अशोक ढल, क्षेत्रीय सचिव डीएस साहू, उपाध्यक्ष अनिल ऐरन तथा नरेंद्र सिंह यतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

एआईसीटीयू व राजस्थान ट्रेड यूनियन केन्द्र की डिविजनल कमेटी कोटा के संंभागीय महासचिव टीएन तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, कानून मंत्री, मुख्यमंत्री, श्रममंत्री व स्वायत्त शासनमंत्री के नाम जिला कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ काे ज्ञापन सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संबोधित करते मुकेश गालव।


टिप्पणियाँ