रात का पारा 2.4 डिग्री बढ़कर 18.60 डिग्री पर, तीन दिन में मावठ की संभावना,दाेपहर से पहले तक झीलाें के आसपास और खुले क्षेत्र में दिखा धुंध का असर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में कई जगह मावठ की बारिश हाेने के बावजूद उदयपुर मेें तापमान में लगातार बढ़ाेतरी का क्रम बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की और बढ़ाेतरी हाेने से सर्दी का असर थाेड़ा और कम हुआ है। हालांकि मंगलवार काे दाेपहर से पहले तक झीलाें के आसपास और खुले क्षेत्राें में धुंध का असर बना रहा। तीन दिनाें में उदयपुर सहित मेवाड़ में कुछ जगह हल्की बारिश हाेने का अनुमान है।
माैसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा था। दिन के तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है।
साेमवार काे अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री था जाे कि मंगलवार काे घटकर 26.6 डिग्री हाे गया। रात का पारा बढ़ने से सर्दी का असर थाेड़ा कम हुआ है। मंगलवार काे शहर में दिनभर बादल छाए रहे सुबह के समय नजारा ऐसा रहा मानाे बारिश का सीजन हाे। दाेपहर से पहले तक सज्जनगढ़ सहित फतहसागर के आसपास की पहाड़ियां धुंध की ओट मेें छीपी नजर आयी।
माैसम विभाग के अनुसार 18 से 21 नवंबर के बीच उदयपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री से 30.0 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री से 16.0 डिग्री के बीच रह सकता है। पिछले साल न्यूनतम तापमान 17 नवंबर काे 15.8 डिग्री रहा था जबकि 18 नवंबर काे 14.5 डिग्री,19 काे 13.6 डिग्री और 20 नवंबर काे 12.0 डिग्री रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ