न्यूनतम पारे में 2.3 डिग्री की बढ़ाेतरी, पारा पहुंचा 15.6 डिग्री

शहर में शुक्रवार काे दिनभर धूप बनी रही। न्यूनतम पारा में 2.3 डिग्री बढ़ाेतरी के साथ पारा 15.6 और अधिकतम पारा 29.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जबकि गुरुवार काे न्यूनतम पारा 13.3 डिग्री और अधिकतम पारा 29.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 61 और शाम 5:30 बजे की 46 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई। हवा की स्पीड 4 किमी प्रति घंटे और विजिबलिटी 2 हजार मीटर रही। जयपुर माैसम विभाग के अनुसार शनिवार काे माैसम सामान्य रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ