सांसद ने विधायक पर तसा कंज, कहा- 22 महीने में उन्हाेंने एक ईंट नहीं लगवाई और हमसे 40 साल का हिसाब मांग रही हैं
सांसद राहुल कस्वां ने शनिवार को रामपुरा, नुहंद, नवां, भैंसली, हमीरवास, नोरंगपुरा आदि गांवों का दौरा किया। सांसद ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा 40 साल का राजनीतिक जीवन ईमानदारी का रहा है।
कोई भी राजनीतिक दाग नहीं है, जिसकी बदौलत वे तीसरी पीढ़ी में सांसद चुने गए हैं। कस्वां ने सादुलपुर विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने 22 माह के कार्यकाल में अभी तक विधानसभा क्षेत्र में एक ईंट तक नहीं लगाई, वे मुझसे 40 साल का हिसाब मांग रहे हैं।
40 साल में हमने विकास कार्य चूरू लोकसभा क्षेत्र में करवाए हैं, जिनकी बदौलत लगातार जनता लगातार हमें चुनती है। काम नहीं किए होते तो जनता बार-बार सेवा करने का मौका नहीं देती। सांसद ने कहा कि विधायक की बौखलाहट जगजाहिर है। केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना बताकर आप झूठी वाही-वाही लूटने का प्रयास विधायक कर रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ