पंजाब और हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का असर अभी तक भी ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। रेलवे भी इसी की आड़ में ट्रेनों को एक-एक दिन के हिसाब से रद्द कर रहा है। इसी के चलते एक बार फिर जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी और जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
ट्रेन नंबर 02422 जम्मूतवी-अजमेर पूजा सुपरफास्ट स्पेशल 22 और ट्रेन नंबर 02421 अजमेर-जम्मूतवी 23 नवंबर को रद्द रहेगी। गौरतलब है कि यह ट्रेन अभी तक एक भी दिन संचालित नहीं हुई है। तो वहीं 09717, जयपुर- दौलतपुर चौक स्पेशल ट्रेन जो 22 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह अंबाला तक चलेगी। इसी प्रकार 09718 दौलतपुर चौक-जयपुर स्पेशल ट्रेन जो दिनांक 23 नवंबर को रवाना होगी, वह भी अंबाला से जयपुर के बीच ही संचालित की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ