राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नए मतदाता 20 नवंबर से 21 दिसंबर तक अपना नाम वाेटर लिस्ट में जुड़वाकर वाेटर कार्ड बनवा सकते हैं। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एडीएम सिटी आरडी मीणा ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन शुक्रवार 20 नवम्बर को कर दिया गया है।
प्रारूप प्रकाशन के अनुसार विधानसभा कोटा दक्षिण में 123584 पुरूष व 117246 महिलाओं समेत कुल मतदाता 240830 मतदाता पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक है और जो मतदाता बनने के योग्य हैं, उनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में बूथ लेवल अधिकारी प्रतिदिन घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की प्रविष्टियों का सत्यापन एवं विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई त्रुटियों, विशेष योग्यजनों से संबंधित सूचना का संकलन करेंगें। साथ ही 29 नवम्बर, 6 दिसम्बर एवं 19 दिसम्बर को बूथ लेवल अधिकारी मतदान केन्द्रों पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ