जेल आपराधिक गतिविधियों का केन्द्र ना बने। इसके लिए जेल विभाग एसओजी व जिला पुलिस के सहयोग से आज से 20 दिन के लिए अभियान शुरु कर रहा है। जरूरत पड़ने पर इस आगे बढ़ाया जा सकता है।
डीजी जेल राजीव दासोत ने बताया कि पिछले कई दिनों से बार-बार शिकायते मिल रही थी कि जेल में बैठे बदमाश बाहर गिरोह चला रहे है। इसलिए सोमवार को डीजी जेल राजीव दासोत व एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ के नेतृत्व में जेल ऑफिस में बैठक आयोजित की गई।
11 नवम्बर से 30 नवम्बर तक जेल प्रशासन, एसओजी व जिला पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जायेगा। अभियान के दौरान जेल में बंद बदमाशों की गतिविधियों की जांच के साथ-साथ मोबाइल व मादक पदार्थों की जांच की जाएगी। डीजी दासोत ने बताया कि जरूरत लगेगी तो अभियान को आगे बढ़ाया जायेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ