आरपीएससी द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2018 में सफल रहे उम्मीदवारों के इंटरव्यू 7 दिसंबर से शुरू होंगे। पहले चरण में 1170 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लैटर आयोग की वेबसाइट पर मंगलवार को अपलोड कर दिए हैं। आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर इंटरव्यू में शामिल होंगे। इंटरव्यू के समय विस्तृत आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने वाले दस्तावेजों के सबंध में आयोग द्वारा विशेष आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जो कि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ