2 पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने 2 को दबोचा,गाड़ी जब्त

लॉयन न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियारों की धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो जगह से अलग-अलग कार्रवाई की हैं। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एसपी के निर्देशों पर थानाधिकारी वेदपाल श्योरण के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल,जिंदा कारतूस व गाड़ी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करतें हुए नाकाबंदी कर कालू रोड़ की तरफ से आ रही कैंपर गाड़ी को रोका और तलाशी ली तो एक पिस्टल व ङ्क्षजदा कारतूस मिला। जिस पर पुलिस ने हार्डकोर अपराधी भानीनाथ को भी गिरफ्तार किया हैं। वहीं एक और कार्रवाई करते हुए एसबीआई बैंक के पास एक आरोपी को पकड़ हैं। जिसके पास से एक पिस्टल व दो ङ्क्षजदा कारतूस मिले हैं। पुुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ