कोविड-19 के खिलाफ अभियान को लेकर गठित टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आयोजित की गई। प्राधिकरण सचिव पंकज बंसल ने बताया कि हर व्यक्ति की न्याय तक पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए समाज के गरीब, बमजोर व हाषिए वाले वर्गो के कानूनी व संवैधानिक अधिकारों के लिए पूर्व में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्रािधकरण की ओर से कोविड-19 महामारी के दौरान घर-घर राशन वितरण, प्रवासी श्रमिक व घरेलू कामगारों को सहायता, प्रवासी श्रमिकों का अंर्तराज्य स्थानान्तरण, महिलाओं को कानूनी सहायता, आकाषवाणी और दूरदर्शन पर कोविड़ जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बालवाणी कार्यक्रम के साथ-साथ आकाशवाणी पर विभिन्न कार्यशालाओं और सम्मेलनों का आयोजन करवाया गया। वर्तमान में भी कोविड-19 महामारी चरम पर हैं तथा लोगो के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है।
चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि ने चिकित्सा विभाग की ओर से कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए की गई तैयारियों, अन्य सभी व्यवस्थाओं व वर्तमान में कोविड़-19 संक्रमण से पीडित व्यक्तियों की संख्या, कोविड़ के लिए रिजर्व बेड व चिकित्सालयों की संख्या आदि के संबंध में जानकारी टास्क फोर्स के सदस्यगण के साथ साझा की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ