दूल्हे के माता-पिता स्टेज पर गए, बदमाश पांच तोला सोना व 1.70 लाख नकदी भरा बैग ले भागा

विवाह समारोह के दौरान जेवर भरा बैग पार करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया। शहर के प्रताप सेतु मार्ग स्थित पद्मावती मैरीज गार्डन से रविवार रात विवाह समारोह से एक बदमाश करीब पांच ताेला साेने के आभूषण व 1.70 लाख नकदी भरा बैग लेकर भाग गया।
दूल्हे के माता-पिता स्टेज पर फोटो खिंचवाने गए थे। बिड़ला सीमेंट वर्क्स में काम करने वाले राजेंद्र शुक्ला के बेटे का विवाह समारोह प्रताप सेतु मार्ग स्थित पद्मावती मैरीज गार्डन में था। राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि पांच तोला सोने के जेवर, एक लाख 70 हजार नकदी रखा एक बैग पत्नी के पास था। स्टेज पर फोटो खिंचवाने के लिए पति-पत्नी चढ़े ताे बैग स्टेज के पास रख दिया। फोटो खिंचवाने के बाद देखा तो बैग गायब था।
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्ला ने बताया कि एक संदिग्ध युवक शादी में नजर आया। जो फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम ने बताया कि रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

युवक बोला-मैं लाइट ठीक करने वाला हूं
राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि स्टेज पर फोटो खिंचवाने के दौरान उन्हें एक युवक नजर आया। उन्होंने युवक से पूछा तो युवक ने कहा कि वह लाइट ठीक करने वाला है। फुटेज देखने पर पता चला कि युवक संदिग्ध था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजेंद्र शुक्ला


टिप्पणियाँ