महादेव मंदिर छोटू में सत्संग समारोह 17 को

क्षेत्र के छोटू गांव में स्थित चौपाटाधीश धूणा व महादेव मंदिर में 17 नवम्बर के रात्रि को अखंड सत्संग समारोह का आयोजन होगा। मंदिर के गादीपति देदाराम मईया ने बताया कि 17 नवम्बर को रात्रि में सत्संग समारोह होगा और 18 नवम्बर को मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कई मठों के मठाधीशों और साधु संतों का आगमन होगा।

इस आयोजन को लेकर शिष्यों और ग्रामवासियों की ओर से तैयारियां की जा रही है। रात्रि सत्संग समारोह में तेज भारती एंड पार्टी सनावड़ा व शिवपुरी एंड पार्टी बालोतरा सहित कई कलाकारों द्वारा भक्ति भाव से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 नवम्बर को मेले का आयोजन होगा। जिसमें मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ