आस्था का केंद्र जूनीधाम खेतलाजी धाम सोनाणा में ट्रस्ट कमेटी की ओर से मुख्य मार्ग पर तकरीबन 15 लाख रुपए की लागत से द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। जिससे मंदिर प्रांगण में साैंदर्यीकरण का और विस्तार हाेगा। जूनी धाम खेतलाजी ट्रस्ट कमेटी साेनाणा अध्यक्ष मुकेशसिंह राजपुरोहित ने बताया कि करीब 3 साल पहले ट्रस्ट कमेटी का गठन किया गया था।
जब ग्रामीणाें और भक्ताें व भामाशाहाें काे विश्वास दिलाया था कि विकास की जाे जिम्मेदारी ट्रस्ट काे दी गई है, वह उसे तत्परता से पूरा करवाएगी। इसके तहत ट्रस्ट के तीन वर्षों के कार्यकाल में करोड़ों की लागत से जूनीधाम खेतलाजी धाम एवं सोनाणा गांव में विकास कार्य करवाए गए हैं। वर्तमान में ट्रस्ट कमेटी की ओर से द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ