कल बारिश और ओले गिरने के बाद शहर के प्रदूषण में कमी, एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 पर पहुंचा

जयपुर में रविवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के दूसरे दिन सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, तापमान में कोई खास कमी नहीं हुई है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा रहा। बारिश का एक असर शहर के प्रदूषण स्तर पर भी पड़ा, जो राहतभरा है।

सोमवार के मौसम की बात करें तो जयपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। सुबह 10 बजे तक भी सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। इसके अलावा, जयपुर में कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 150 के नजदीक आ गया। यह इंडेक्स दीवाली की रात 250 के करीब था।

शहर के आदर्श नगर, राजापार्क क्षेत्र में तो एयर क्वालिटी इंडेक्स 117 दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर से लगता भिवाड़ी जहां अक्सर पॉल्यूशन स्तर 300 से ज्यादा रहता था वहां भी सोमवार सुबह एक्यूआई 200 के नजदीक आ गया।

आज ये रहा प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में न्यूनतम तापमान 17.6, अजमेर 14.8, भीलवाड़ा में 15, उदयपुर में 16.2, जैसलमेर में 12, बीकानेर में 14.5, जोधपुर में 17.4, चूरू में 13.6, गंगानगर में 12.6 और सबसे कम तापमान माउंट आबू में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा और उत्तरी हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बारिश होने के बाद जयपुर, चूरू, सीकर सहित उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार सुबह कोहरा देखने को मिला।


टिप्पणियाँ