उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दाैर जारी है। शनिवार काे न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं धूप के असर से अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़ गया। शनिवार काे शहर का न्यूनतम पारा 10.7 डिग्री और अधिकतम 26.2 डिग्री रहा। शुक्रवार काे न्यूनतम पारा 12.1 और अधिकतम पारा 24.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया।
माैसम विभाग के अनुसार अगले दाे दिन में तापमान एक-दाे डिग्री और गिरेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा। साथ ही धूप भी खिली रहेगी और माैसम सामान्य रहेगा। शनिवार सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 76 प्रतिशत रही जाे शाम 5:30 बजे घटकर 36 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई।
स्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम पारा पहुंचा 8.7 डिग्री
- नए और पुराने काेटा के न्यूनतम पारे में दाे डिग्री का अंतर रहा। शनिवार काे स्टेशन क्षेत्र का न्यूनतम पारा 8.7 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
- सुबह 8.30 बजे 17.2 डिग्री रहा पारा : शहर में दिनभर माैसम खिला रहा। गुनगुनी धूप बने रहने से शहरवासियाें काे राहत मिली। सुबह 8:30 बजे का पारा 17.2 डिग्री बना रहा। इसके बाद दाेपहर 11:30 बजे 21.8 और दाेपहर बाद पारा में करीब चार डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री पहुंचा। इसके बाद शाम 5:30 बजे 23.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
अब बारिश की संभावना नहीं
माैसम विभाग के प्रादेशिक प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि न्यूनतम तापमान में एक-दाे डिग्री की गिरावट बनी रहेगी। काेहरे और बारिश की संभावना नहीं है। हवा के पैटर्न में बदलाव हाेने से फिर न्यूनतम पारा एक-दाे डिग्री बढ़ेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम पारा 8 डिग्री से कम जाने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ