राजसमंद में दोस्त ने गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं दिया तो 14 साल के लड़के ने पत्थर से पीट-पीटकर उसे मार डाला
जिले के भीम में जैतपुरा थाने के अंतर्गत 11 नवंबर को मिली 17 साल के लड़के की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसमें उसके ही 14 साल के एक नाबालिग दोस्त को डिटेन किया है। पुलिस ने बताया कि मृतक हामिद के पास एंड्राइड फोन था। जिसमें उसने अपने दोस्त को पबजी गेम खेलने से मना किया था। जिसके बाद दोनों शौच के लिए भैरवाली की पहाड़ी पर गए थे। वहां, पत्थर से चार से पांच वार कर हामिद की हत्या कर दी। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि भैरवाली की पहाड़ियों पर शव मिलने के बाद मृतक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उनका पुत्र हामिद और पत्नी रुकमा देवी 9 नवंबर को खेत में काम कर रहे थे। जिसके बाद पत्नी घर आ गई थी। वहीं बेटा शाम तक घऱ नहीं आया था। जिसके बाद उसके फोन पर कॉल किया तो बंद आया। जिसकी हर जगह तलाश की गई।
10 नवंबर को भी गांव वालों के साथ मिलकर हामिद की तलाश की। इस दौरान पुलिस थाने में भी जानकारी दी। इस बीच बकरी चराने वाले एक युवक ने सूचना दी की भैरवाली पहाड़ी पर एक लड़के की लाश पड़ी है।
पुलिस कॉल डीटेल से बाल अपचारी तक पहुंची
जिस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में सभी तथ्यों की कड़ी जोड़ते हुए बाल अपचारी तक पहुंचा गया। जिसे फिलहाल डिटेन कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हामिद का मोबाइल मौके से गायब मिला था। जिसकी कॉल डीटेल निकलवाई को बाल अपचारी का अंतिम समय में उसके साथ होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बाल अपचारी ने पूरा खुलासा किया।
पत्थर से चार से पांच वार किए
पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि मृतक हामिद के पास वीवो का एंड्राइड फोन था। जिसमें दोनों पबजी गेम खेलते रहते थे। मेरे पास 1-2 महीने से एंड्राइड फोन नहीं था, इसलिए मैंने हामिद से गेम खेलने के लिए फोन मांगा था। जिसने मना कर दिया। जिसके बाद हम शौच करने भैरवाली पहाड़ी पर चले गए। यहां हामिद बीड़ी पी रहा था। उसके दूसरे हाथ मे मोबाइल फोन था। मैंने एक पत्थर से उसके सर के पीछे चार से पांच वार किए और मोबाइल कर भाग गया।
8वीं में पढ़ रहा बाल अपचारी
जानकारी अनुसार, बाल अपचारी अपने ननिहाल में रहता है। मृतक हामिद और बाल अपचारी दोनों साथ ही रहते थे। बाल अपचारी 8वीं क्लास में पड़ता था। वहीं, मृतक हामिद ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। दोनों का परिवार खेत पर मजदूरी का काम करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ