पटवारी भर्ती के 13.49 लाख अभ्यर्थियों में से आधे ओबीसी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा में 13.49 लाख आवेदन आए हैं। इनमें से आधे अभ्यर्थी तो ओबीसी के केटेगरी के हैं। बोर्ड ने जनवरी में पटवारी भर्ती परीक्षा के आयोजन की तैयारी प्रारंभ कर दी है। पटवारी की परीक्षा 10 जनवरी, 17 जनवरी और 24 जनवरी को प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी।

कुल 13,49,321 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ओबीसी कैटेगरी के ही 6,11,179 अभ्यर्थी हैं। अन्य कैटेगरियों में सामान्य के 1,32,574, ईडब्ल्यूएस के 1,35,991, एमबीसी के 56315, एससी के 2,14,517, एसटी के 1,98,425 और सहरिया ट्राइब के 320 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह भर्ती प्रदेशभर में पटवारियों के 4421 पदों के लिए हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ