12 से अधिक प्रकरणों में वांछित चल रहे मोस्ट वांटेड भू माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने एक दर्जन प्रकरणों में वांछित चल रहे मोस्ट वांटेड भूमाफिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास पाठक ने बताया कि पुलिस थाने में मोस्ट वांटेड शैलेंद्र सिनोट उर्फ रॉकी पुत्र चरणलाल कोली उम्र 40 साल निवासी वैष्णवी विहार स्पेशल भदाना थाना रेलवे कॉलोनी एक दर्जन प्रकरणों में वांछित चल रहा था। उक्त बदमाश पिछले 1 वर्ष से पुलिस को काफी चकमा दे रहा था।

पुलिस ने अब तक इस को गिरफ्तार करने के लिए जामडोली जयपुर, रतलाम, उज्जैन, मध्यप्रदेश व शहर के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हर बार यह फरार हो जाता था। पुलिस ने इसे इस बार पीछा करते हुए रतलाम से हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि बदमाश इतना शातिर है कि हर शहर में अपना अलग नाम बदल देता है और पुलिस से बचने के लिए मोबाइल व सिम लगातार बदलता रहता है। बदमाश के द्वारा कई लोगों को षडयंत्र पूर्वक स्वयं की भूमि पर प्लाट बताकर, फर्जी तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर, स्वयं का प्लाट बता कर करोड़ों रुपए हड़पे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police arrested the most wanted land mafia running in more than 12 cases


टिप्पणियाँ