प्रतिज्ञा दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग,अभियान को 125 सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों का समर्थन प्राप्त है
शहर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में प्रतिज्ञा दिवस का आयोजन किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर संगठन जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा। कैलाश सोनी ने बताया कि इस अभियान को 125 सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों का समर्थन प्राप्त है। संगठन का प्रतिनिधिमंडल भारत के राष्ट्रपति को मिलकर उन्हें जनसंख्या नियंत्रण कानून विधेयक अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंप चुका है। इस दौरान राजेश सेन, बाबूलाल टांक, दिनेश सेन, शंभू वैष्णव, सागर पांडे उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ