120 वेंटिलेटर हैं, 40 पर मरीज, 80 स्टाॅक में, फिर भी निजी अस्पतालों से अधिग्रहण

संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में 120 वेंटिलेटर हैं। इनमें से 40 मरीजाें के काम आ रहे हैं। रिकाॅर्ड में अभी भी 80 वेंटीलेटर स्टाॅक में रखे हुए हैं। इतने अधिक वेंटीलेटर हाेने के बावजूद जिला प्रशासन निजी अस्पतालाें से वेंटीलेटर किन कारणाें से अधिग्रहीत करने जा रहा है, इसे लेकर जेएलएन के डाॅक्टर भी असमंजस में है।

निजी अस्पतालाें से वेंटिलेटर लेने का फैसला सीधा राज्य सरकार व जिला प्रशासन के आला अधिकारियाें से जुड़ा हाेने के कारण चिकित्सक बाेलने काे तैयार नहीं है। भास्कर ने इस मामले में एनिस्थिसिया विभाग से संपर्क किया ताे उनका कहना था कि दूसरे मरीजाें के लिए भी वेंटिलेटर काम आ रहे हैं। काेविड की लगातार एक बार फिर मरीजाें की संख्या काे देखते हुए प्रशासन अभी से अलर्ट हाे गया है।

जेएलएन के काेविड वार्ड में बुधवार रात तक केवल 3 ही मरीज वेंटिलेटर पर थे, जबकि 33 मरीज बाईपेप मशीन पर है। बाईपेप मशीन काे भी वेंटीलेटर से जाेड़ा जाता है। गत दिनाें मेडिसिन आईसीयू में हुई आगजनी की घटना के बाद चार वेंटीलेटर जल गए थे। इन वेंटिलेटर काे फिर से रिपेयर करवाया जा रहा है। यदि इन सभी वेंटिलेटर के आंकड़ाें काे देखा जाए ताे 40 वेंटीलेटर ही अभी जेएलएन में मरीजाें के काम अा रहे हैं।
क्याें छिपाए जा रहे आंकड़े

एक ओर जिला प्रशासन व सरकार एक बार फिर काेविड के मरीजाें की बढ़ती संख्या काे देखते हुए अलर्ट माेड पर है। सभी काे ाशंका सता रही है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही काेराेना संक्रमित मरीजाें की संख्या बढ़ेगी। इन सबकी जानकारी के बावजूद सरकार आंकड़ाें पर पर्दाे डालने में लगी है।

भीड़ बढ़ने और बेपरवाही के कारण बढ़ा खतरा
जेएलएन के डाॅक्टराें ने दबी जुबान में बताया कि जिस तरह से दीपावली ओर अब बाहर से ाने वाले लाेग शहर में बिना मास्क के घूम रहे हैं। हाेटलें फुल हाे रही हैं। चाैपाटी पर भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश लाेगाें ने मास्क लगाना ही बंद कर दिया है। यह लापरवाही सबसे बड़े विस्फाेट का कारण बनेगी। यदि यही स्थिति रही ताे ाने वाले एक सप्ताह के भीतर अजमेर में एक बार फिर काेराेना विस्फाेट हाेने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी कारण प्रशासन काे मिल रही रिपाेर्ट के बाद वह अभी से अलर्ट हाेने के साथ ही तैयारियाें काे अंतिम रूप दे रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जेएलएन अस्पताल में उपलब्ध वेंटिलेटर मशीन।


टिप्पणियाँ