12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी से 8 फरवरी तक होगी,  प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए स्कूलों को अलग-अलग तिथि भेजेंगे

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगे। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार यह तिथि संभावित है। प्रैक्टिकल की सही तारीख की सूचना बाद में अलग से दी जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन को लेकर एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए स्कूलों को अलग-अलग तिथि भेजी जाएगी।

बोर्ड की तरफ से एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा जो प्रैक्टिकल एग्जाम व प्रोजेक्ट मूल्यांकन की निगरानी करेगी। पिछले वर्षों की तरह ही प्रैक्टिकल परीक्षा में इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों एक्जामिनर होंगे। स्कूलों की ही जिम्मेदारी होगी कि सीबीएसई द्वारा नियुक्त एक्सटर्नल एक्जामिनर द्वारा ही प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाए। मूल्यांकन खत्म होने के बाद स्कूलों को बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए लिंक पर मार्क्स अपलोड करने होंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम और प्रोजेक्ट मूल्यांकन का काम संबंधित स्कूलों में ही चलेगा। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बैठक में परीक्षा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रायोगिक परीक्षा की फोटो एप डालनी होगी
सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों को एक एप लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा जिस पर उन्हें प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान की स्टूडेंट के हर बैच की ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी। ग्रुप फोटो में प्रैक्टिकल देने वाले बैच के सभी स्टूडेंट्स, एक्सटर्नल एग्जामिनर, इंटरनल एक्जामिनर और ऑब्जर्वर होंगे। फोटो में सभी के चेहरे स्पष्ट दिखने चाहिए। इसके लिए सभी को अपने आपको अपडेट करना होगा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The 12th practical exams will be held from January 1 to February 8, for practical examinations, schools will be sent different dates.


टिप्पणियाँ