कांग्रेस ने 12 जिलों के 50 नगर निकायों के लिए प्रभारी घोषित किए

निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने 12 जिलों के 50 नगर निकायों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को प्रभारियों की सूची जारी की। इनमें अलवर की 6 नगर पालिकाओं के लिए वरिष्ठ विधायक जितेंद्र सिंह के साथ विधायक मुकेश भाकर को प्रभारी बनाया है।

बारां जिले के लिए पूर्व मंत्री बृज किशोर शर्मा व कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, भरतपुर के लिए विधायक महेंद्रजीत मालवीय व दिलीप चौधरी, धौलपुर के लिए विधायक मेवाराम जैन व डॉ. भवी मीणा तथा दोसा के लिए विधायक अमीन कागजी व एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक चौधरी को प्रभारी बनाया है।

गंगानगर का प्रभारी विधायक कृष्णा पूनियां व हाकिम अली, जयपुर में विधायक रामलाल जाट व सुरेंद्र दादरी, जोधपुर के लिए विधायक गणेश घोघरा व संजय बाफना, कोटा में प्रहलाद झूरिया व राजेंद्र पाटोदा, सवाई माधोपुर में विधायक सुरेश मोदी व पुष्पेंद्र भारद्वाज को बनाया है। करोली प्रभारी रामविलास चौधरी, जीवन खान को तथा सिरोही का प्रभार रामसिंह कस्वां तथा रेहाना रियाज को बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congress declared in-charge for 50 municipal bodies in 12 districts


टिप्पणियाँ