जिले में काेराेना संक्रमितों के आंकड़ाें में तेजी से बढ़ाेतरी हाे रही है। राेज के औसत 61 मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार काे काेराेना के 76 नए मरीज सामने आए। इसी के साथ जिले में काेराेना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10691 पहुंच गया है। स्वस्थ हाेकर 29 मरीज घर लाैटे।
बुधवार काे काेराेना से शहर के कीराें की ढाणी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की माैत हाे गई। अब तक काेराेना संक्रमित 146 मरीज दम ताेड़ चुके हैं। नवंबर महीने के 18 दिनाें में काेराेना के 1090 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 843 मरीज रिकवर हाेकर लाैटे हैं, जबकि 13 संक्रमितों की काेराेना से माैत हुई है।
जानकारी के अनुसार नाडाेल स्थित यूकाे बैंक के 59 वर्षीय कर्मचारी की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। जबकि आइसन सिटी माॅल में दाे महिलाएं भी काेराेना की चपेट में आई है। सुभाष नगर स्थित एक ही परिवार के 8 सदस्य संक्रमित हुए। इनमें (4), (10) व (14) साल की तीन बच्चियां भी पाॅजिटिव आई।
जबकि भटवाड़ा का बास में एक ही परिवार के दाे सदस्य पाॅजिटिव हुए। शहर के जनता काॅलाेनी, सुभाष नगर, रजत नगर, ब्रह्म विहार, वीडी नगर, पुराेहिताें का बास पूनायता, तिलाेक नगर, भटवाड़ा का बास, सिंधी काॅलाेनी, गजानंद हाउसिंग साेसायटी, प्यारा चाैक, बापू नगर, नवलखा मंदिर, वसंत विहार व घरवाला जाव सहित कई क्षेत्राें में काेराेना के मरीज सामने आए।
कोविड सेंटर में गिरने से कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत
जूनीधाम खेतलाजी कोविड सेंटर में भर्ती काेराेना पाॅजिटिव मरीज की गिरने से माैत हाे गई। मृतक रात 12 बजे शाैचालय जाकर वापस अपने कमरे में आ रहा था। इस बीच वह अचानक फर्श पर गिर गया। सूचना मिलते ही वहां माैजूद टीम ने 108 में उसे देसूरी अस्पताल ले गए। जिसे वहां से पाली रेफर कर दिया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी माैत हाे गई। जिस काेविड केयर सेंटर में वह भर्ती था।
उसकी कुछ दूरी पर ही मृतक का घर है। बीसीएमओ डॉ.राजेश राठौड़ ने बताया कि सोनाणा गांव के एक युवक का इलाज रानी चिकित्सालय में चल रहा था। जिसका वहां पर कोरोना सैंपल लिया गया। उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उसे जूनी धाम खेतलाजी कोविड सेंटर में भर्ती कर लिया गया।
मंगलवार रात करीब 12 बजे मृतक शौचालय जाकर वापस अपने कमरे में आ रहा था। तभी अचानक फर्श पर गिरते ही वह बेहाेश हाे गया। सूचना मिलते ही परिजन भी काेविड केयर सेंटर पहुंच गए। उसके माैत की वजह सिर में गंभीर चाेट बताई जा रही है। जूनीधाम खेतलाजी स्थित कोविड केयर सेंटर में काेराेना पॉजिटिव मरीज की यह पहली माैत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ